पुणे,(ARLive news)। पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ में एक मकान के गिर जाने से हुए हादसे में 15 साल की लड़की मलबे में दब गई। शनिवार को यहां जर्जर हालत में पहुंच चुकी एक दो मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई, जिससे 15 साल की एक लड़की मलबे में दब गई।
हादसे की सूटना के बाद प्रशासन और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। पुणे से एक विशेष टीम को राहत और बचाव के लिए भेजा गया है। मलबे में दबी बच्ची के बारे में अभी पता नहीं चल सका है। जिस तरह से इमारत गिरी है और मलबा फैला हुआ है, उसको देखते हुए बच्ची के जिंदा बचने की उम्मीद कम हैं।


