नई दिल्ली,(ARLive news)। भारतीय राजनीति के पुरोधा कहे जाने वाले यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह की पार्थिव देह का आज सोमवार शाम को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम संस्कार सोमवार शाम बुलंदशहर के नरौरा में गंगा नदी के तक तट पर किया जाएगा।
अलीगढ़ के अहिल्याबाई होलकर स्टेडियम में उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों जनसैलाब उमड़ पड़ा है। रास्ते में भी शव वाहन पर लोगों ने फूलों की वर्षा कर चहेते नेता को अंतिम विदाई दी। उनके प्रशंसकों ने कल्याण सिंह अमर रहें के नारे लगाए। पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह सहित अन्य नेताओं ने कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
उनके अंतिम संस्कार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्र सरकार के कई मंत्री, भाजपा शासित प्रदेशों की सरकारों के मुख्यमंत्र,ए पार्टी के पदाधिकारी और हजारों समर्थक मौजूद रहेंगे।
पार्थिव देह भाजपा झंडे में लिपटी हो की इच्छा पूरी हुई
राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने दिवंगत नेता कल्याण सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किया आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित, विधान परिषद सभापति मानवेंद्र सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डॉ. दिनेश शर्मा ने भी उनकी देह पर पुष्पचक्र और पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की इच्छा रविवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पूरी हो गई। राजधानी लखनऊ में करीब पांच दशक से अधिक समय तक राजनीतिक सफर पूरा करने के बाद चिरनिद्रा में लीन कल्याण सिंह जब लखनऊ से अंतिम विदाई ले रहे थे तब उनकी देह पर भाजपा का झंडा था।
पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में जब प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और महामंत्री संगठन सुनील बंसल उनकी देह पर झंडा लपेट रहे थेए तब बाबूजी के वह कथन याद कर कई कार्यकर्ताओं की आंखें नम हो गईं। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री तथा पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह की पार्थिव देह का अंतिम दर्शन करने के बाद उनको श्रद्धांजलि दी।


