AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

प्रदेश के 200 छात्र सरकारी खर्चे पर हर वर्ष हॉवर्ड, कैम्ब्रिज, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ने जा सकेंगे : मुख्यमंत्री गहलोत की घोषणा

arln-admin by arln-admin
August 20, 2021
Reading Time: 1 min read
cm ashok gehlot announces scholarships and innovation award for youth on rajiv gandhi birth anniversary


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री गहलोत ने राजीव गांधी स्कॉलरशिप फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस की घोषणा की

स्टार्टअप्स को मलेगा 2 करोड़ रूपए का राजीव गांधी इनोवेशन अवार्ड

जयपुर,(ARLive news)। देश के हर मेधावी छात्र का सपना होता है कि वह विश्वविख्यात हॉवर्ड, कैम्ब्रिज या ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में जाकर पढ़ सकें और अपने परिवार और देश का नाम उज्जवल कर सकें। राज्य की इन्हीं प्रतिभाओं को अवसर देने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार 20 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंति के उपलक्ष में स्कॉलरशिप की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि प्रदेश के 200 युवाओं को हर वर्ष हॉवर्ड, कैम्ब्रिज, ऑक्सफोर्ड सहित विश्व के जाने-माने शिक्षण संस्थानों में पढ़ने भेजा जाएगा और इनका खर्चा राजीव गांधी स्कॉलरशिप फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस के तहत राज्य सरकार उठाएगी। इस योजना पर सालाना 100 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

जयपुर में खुलेगा राजीव गांधी सेंटर ऑफ एडवांस टेक्नोलॉजी

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बताया कि जयपुर में करीब 200 करोड़ की लागत से राजीव गांधी सेंटर ऑफ एडवांस टेक्नोलॉजी खोला जाएगा। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सहित आईटी के लेटेस्ट कोर्स होंगे। वहीं तकनीकी शिक्षा को अधिक रोजगारोन्मुखी बनाने के लिए जोधपुर में करीब 400 करोड़ की लागत से फिनटेक यूनिवर्सिटी खोली जा रही है। फिनटेक यूनिवर्सिटी का नामकरण राजीव गांधी के नाम पर किया जाएगा।

स्टार्टअप के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले युवाओं के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजीव गांधी इनोवेशन अवार्ड देने की घोषणा की। इसके तहत प्रथम पुरस्कार के रूप में 2 करोड़ रुपए, द्वितीय पुरस्कार के रूप में 1 करोड़ और तृतीय पुरस्कार के रूप में 50 लाख का पुरस्कार दिया जाएगा।

गहलोत ने कहा कि प्रदेश में 14 नवंबर से राजीव गांधी युवा कोर की शुरुआत की जाएगी। सरकार की ओर से युवाओं को इंटर्नशिप के तहत जोड़ा जाएगा। युवा सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार का काम करेंगे। प्रदेश के युवाओं को अंतर्राष्ट्रीय प्लेटफॉर्म पर लाने के लिए स्टार्टअप्स को निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है। शहरों के साथ.साथ अब ग्रामीण क्षेत्रों तक इनका विस्तार करने का प्रयास किया जाएगा।

Tags: CM Ashok Gehlotrajasthan newsrajiv gandhi birth anniversaryrajiv gandhi centre for advanced technologyrajiv gandhi innovation awardrajiv gandhi scholarship for academic excellencerajiv gandhi scholarships and innovation award

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .