AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

विवाह, जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए अब घर बैठे कर सकते हैं आवेदन

arln-admin by arln-admin
August 18, 2021
Reading Time: 1 min read
rajasthan marriage birth and death certificate apply online on pehchan portal


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर जिले में जन्म-मृत्यु का पुराना रिकॉर्ड होगा डिजिटल

उदयपुर,(ARLive news)। विवाह, जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए अब घर बैठे आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए राजस्थान सरकार ने पहचान नाम से एक मोबाइल एप शुरू किया है। इस एप के माध्यम से आवेदन की स्थिति की जानकारी, रजिस्ट्रार-उपरजिस्ट्रार, प्रमाण पत्र डाउनलोड करने की सुविधा उपलब्ध है। परिवार में जन्म या मृत्यु का वेब पोर्टल https://pehchan.raj.nic.in/ पर ऑनलाइन पंजीकरण भी करा सकते हैं।

इधर आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग उदयपुर ने जिले में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्रों के डिजिटलाइजेशन की कवायद शुरू कर दी है। इसके तहत जिले में वर्ष 2011 से 2013 तक की अवधि में जारी हुए सभी जन्म, मृत्यु पंजीयन प्रमाण पत्रों को डिजिटलाइज्ड करने के लिए एक फर्म को कार्य सौंपा गया है। तीन माह में लगभग ढाई लाख प्रमाण पत्रों को कंप्यूटराइज्ड किया जाएगा। जिले में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के जन्म-मृत्यु पंजीकरण से संबंधित पुराने रिकॉर्ड को राजस्थान सरकार के सिविल रजिस्ट्रेशन पोर्टल पहचान पर डिजिटल रूप में उपलब्ध कराया जाएगा।

ब्लॉक लेवल पर लगाए जा रहे पंजीकरण शिविर

जिला कलक्टर चेतन देवड़ा के निर्देशानुसार जिले में जन्म-मृत्यु पंजीकरण बढ़ाने के लिए ब्लॉक लेवल पर मॉनीटरिंग की जा रही है। नियमित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ग्राम पंचायतों में जन्म-मृत्यु पंजीकरण के लिए शिविर भी लगाए जा रहे हैं।

बैठक में जिले की नगरपालिकाओं के अधिशाषी अधिकारी, आईसीडीएस, जिला शिक्षा अधिकारी, नगर निगम, चिकित्सा विभाग, नगर निगम, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: ar live newsmarriage birth and death certificate apply onlinemarriage birth and death certificate apply online on pehchan portalpehchan portal rajasthanrajasthan pehchan portaludaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .