उदयपुर,(ARLive news)। कोरोना काल में बेहतर कार्य करने, वैक्सीनेशन अभियान को जिले में सफल बनाने को लेकर उदयपुर के सीएमएचओ डॉक्टर दिनेश खराड़ी को स्वतंत्रता दिवस पर जयपुर में राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया है। स्वतंत्रता दिवस पर जन स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डॉक्टर केके शर्मा ने डॉक्टर खराड़ी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया
राज्य में सिर्फ खराड़ी को ही कोरोना काल में बेहतर कार्य के लिए यह सम्मान मिला है। डॉ. खराड़ी ने बताया कोरोना काल में हमने मरीजों की सेहत बनाए रखने के लिए मेहनत की उसी को देखते हुए पूरी टीम को सम्मान मिला है।


