नई दिल्ली,(ARLive news)। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन सीबीएसई ने दसवीं-बारहवीं की इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। 10वीं की परीक्षा 25 अगस्त से 8 सितंबर तक और 12वीं की परीक्षा 25 अगस्त से 15 सितंबर तक होंगी। स्टूडेंट्स सीबीएसई बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर डेटशीट देख सकते हैं।
सीबीएसई द्वारा जारी सूचना के अनुसार इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट के साथ ही प्राइवेट और पत्राचार कैंडिडेट्स के लिए भी यह परीक्षा आयोजित की जाएगा। बोर्ड की ऑफलाइन परीक्षा में ऐसे स्टूडेंट्स शामिल हो सकेंगे जो इस साल जारी हुए 10वीं-2वीं के रिजल्ट से संतुष्ट नहीं है। ऑफलाइन परीक्षा 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 10 अगस्त 2021 से शुरू हो गई है।


