अहमदाबाद,(ARLive news)। गुजरात के अमरेली में सावरकुंडला तालुका के बरदा गांव के पास एक ट्रक के कुचल देने से 8 लोगों की मौत हो गई। डिप्टी एसपी ने बताया, ”अमरेली ज़िले में बरदा गांव के पास रेलवे फाटक से 100 मीटर की दूरी पर झोपड़पट्टी है। वहां आज एक ट्रक गलत साइड से आकर झोपड़पट्टी पर पर चढ़ गया।
इस दौरान झोपड़पट्टी में परिवार सो रहे थे। ट्रक ने 5 से 6 झुग्गियों को चपेट में लिया। ट्रक के कुचले जाने से 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं 4 की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों में एक ही परिवार के 4 लोग हैं और दूसरे उनके रिश्तेदार हैं। मृतकों और घायलों को सिविल अस्पताल में भेजा गया है। पोस्टमार्टम चल रहा है। क्रेन चालक को पकड़ लिया गया है और FIR दर्ज़ की गई है।
बताया जा रहा है कि ट्रक 5-6 झुग्गियों में घुसा। हादसे के समय इनमें 20-25 लोग सो रहे थे। लोगों को रौंदने के बाद ट्रक गड्ढे में गिर गया। लोगों की चीख-पुकार सुनकर पास के गांव के लोग मदद के लिए दौड़े। उन्होंने एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी।


