नई दिल्ली,(ARLive news)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को ऐलान किया है कि राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड को अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार कहा जाएगा।
पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा, मुझे भारत भर के नागरिकों से मेजर ध्यानचंद के नाम पर खेल रत्न पुरस्कार का नाम देने के लिए कई अनुरोध मिल रहे हैं। मैं धन्यवाद देता हूं उनके विचारों के लिए। उनकी भावना का सम्मान करते हुए, खेल रत्न पुरस्कार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार कहा जाएगा। उन्होंने कहा मेजर ध्यानचंद भारत के उन अग्रणी खिलाड़ियों में से थे जिन्होंने भारत के लिए सम्मान और गौरव लाया। यह सही है कि हमारे देश का सर्वोच्च खेल सम्मान उन्हीं के नाम पर रखा जाएगा।
ओलंपिक खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रयासों से हम सभी अभिभूत हैं। विशेषकर हॉकी में हमारे बेटे-बेटियों ने जो इच्छाशक्ति दिखाई है, जीत के प्रति जो ललक दिखाई है, वो वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है।


