AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

टोक्यो ओलंपिक भारतीय टीम ने रचा इतिहास, 41 साल बाद हॉकी में जीता मेडल

arln-admin by arln-admin
August 5, 2021
Reading Time: 1 min read
tokyo olympics indian hockey team create history to win bronze medal


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

टोक्यो,(ARLive news)। टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने 41 साल के इंतजार खत्म करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। भारत ने जर्मनी को 5-4 से पराजित कर पदक देश के नाम किया है।

दुनिया की तीसरे नंबर की टीम भारत को सेमीफाइनल में विश्व चैम्पियन बेल्जियम ने 5-2 से हराया था और इस हार से भारतीय टीम का गोल्ड या सिल्वर जीतने का भी सपना अधूरा रह गया था। लेकिन आज भारतीय टीम ने 41 साल बाद ओलंपिक में पदक जीतकर एक बार फिर देश को गौरवान्वित महसूस करवाया है। इससे पहले भारतीय टीम ने मॉस्को ओलंपिक 1980 में पदक जीता था।

मैच के दूसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने की जोरदार वापसी

भारत और जर्मनी के बीच जब मुकाबला शुरू हुआ तो भारत की शुरूआत अच्छी नहीं रही। जर्मनी ने पहले क्वॉर्टर में गोल दाग दिया। भारत ने वापसी करने की भरपूर कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो पाए। पहले क्वॉर्टर में जर्मनी का पलड़ा भारी रहा, लेकिन दूसरे क्वॉर्टर के कुछ ही मिनटों में भारत की तरफ से सिमरनजीत सिंह ने शानदार गोल दागकर भारत को 1-1 की बराबरी पर खड़ा कर दिया।

दूसरा क्वॉर्टर में दोनों टीमों की तरफ से जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला। दोनों टीमों की ओर से गोलों की बरसात देखने को मिली। दूसरे दूसरा क्वॉर्टर में भारत ने तीन और जर्मनी ने दो गोल दागे। जर्मनी ने मात्र दो मिनट के अंदर ही भारतीय टीम पर 2 गोल करे और 3-1 की बढ़त बना ली। भारतीय हॉकी टीम ने शानदार वापसी करते की। हार्दिक सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर जबरदस्त गोल दागा, लेकिन भारत अब भी 2-3 से पिछड़ रहा था।

हरमनप्रीत, रूपिंदर पाल और सिमरन जीत का शानदार प्रदर्शन

भारतीय टीम ने तीन मिनट के अंदर 2 गोल दागे। हार्दिक सिंह के बाद भारत के लिए तीसरा गोल हरमनप्रीत सिंह ने किया। पेनल्टी के सहारे उन्होंने यह गोल किया। अब भारत और जर्मनी 3-3 से बराबर हो गए। इस तरह से अब दूसरे क्वॉर्टर में कुल 5 गोल हुए। चार बार की ओलंपिक जर्मनी को भारत की ओर से जबरदस्त टक्कर दी गई।

तीसरा क्वॉर्टर में भारत ने आक्रमक रुख दिखाकर गजब का प्रदर्शन किया। मैच के 29वें मिनट में रुपिंदर पाल सिंह ने पेनल्टी स्ट्रोक पर शानदार गोल किया। तीसरे क्वॉर्टर के शुरू हुए अभी तीन मिनट ही हुए थे कि रुपिंदर पाल सिंह ने गोल दागकर भारत को 4-3 से बढ़त दिला दी। तीसरे क्वॉर्टर में ही रुपिंदर सिंह के गोल दागने के महज पांच मिनट बाद सिमरनजीत सिंह ने भारत के लिए 5वां गोल दाग दिया।

सिमरनजीत की ओर से मैच का दूसरा गोल रहा। अब भारतीय टीम 5-3 से आगे हो गई। लेकिन जर्मनी के विंडफेडर ने पेनल्टी कॉर्नर पर टीम का चौथा गोल दाग दिया। लेकिन भारतीय टीम ने अंत तक अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी और 5-4 से जर्मनी को मात देकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

Tags: hockey team create historyhockey team win bronze medal in tokyo olympicsinternational newsnational newstokyo olympics 2020tokyo olympics 2021tokyo olympics indian hockey team create history

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .