AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

टोक्यो ओलिंपिक 2021 : हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया ने रचा इतिहास, हैट्रिक लगाने वाली पहली भारतीय महिला

arln-admin by arln-admin
July 31, 2021
Reading Time: 1 min read
tokyo olympics 2021 vandana katariya made a history to stroke hat trick in hockey match


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

टोक्यो,(ARLive news)। टोक्यो ओलिंपिक 2021 में शनिवार को हुए हॉकी मैच में भारत की एक और महिला खिलाड़ी ने इतिहास रच दिया है। हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया ने दक्षिण अफ्रिका के खिलाफ हुए मैच में तीन गोल कर हैट्रिक लगाई है। वंदना कटारिया ओलिंपिक में हॉकी मैच में हैट्रिक लगाने वाली पहली भारतीय महिला बन गयी हैं।

गौरतलब है कि 1984 के बाद किसी भारतीय ने ओलिंपिक में हैट्रिक नहीं लगाई थी। इससे पहले आखिरी बार 1984 ओलंपिक में पुरुष हॉकी खिलाड़ी विनीत शर्मा ने गोल की हैट्रिक लगाई थी। मलयेशिया के खिलाफ मैच में विनीत शर्मा ने यह उपलब्धि हासिल की थी और भारत ने मुकाबले को 3.1 से जीता था। 

पिता की इच्छा पूरी की

वंदना कटारिया उत्तराखंड के हरिद्वार के छोटे से गांव रोशनाबाद की रहने वाली हैं। बचपन से ही वंदना की रनिंग स्पीड अच्छी थी, जिसके चलते वह हॉकी खेल में आयीं। लेकिन परिवार के पास इतने पैसे नहीं थे कि वे हॉकी की ट्रेनिंग ले सके। तब वंदना के पिता नाहर सिंह ने उनका सपोर्ट किया और रूपए उधार लेकर बेटी को हॉकी की ट्रेनिंग के लिए लखनउ भेज दिया।

लेकिन अफसोस टोक्यो ओलिंपिक से 3 महीने पहले अप्रैल में नाहर सिंह का निधन हो गया था। वंदना ने पिता की याद को ही अपनी प्रेरणा बनाया और पिता के लिए ओलिंपिक मेडल जीतने को ही एकमात्र लक्ष्य बना लिया।

Tags: hockey player vandana katariyanational newstokyo olympics 2021tokyo olympics 2021 vandana katariya made a history to stroke hat trick in hockey matchvandana katariya

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .