टोक्यो,(ARLive news)। टोक्यो ओलंपिक 2021 के 8वें दिन शुक्रवार को भारत का एक और मैडल पक्का हो गया है। बॉक्सिंग में भारत की लवलीना बोरगोहेन सेमीफाइनल में पहुंच गयी हैं।
लवलीना ने महिला 69 किलो वर्ग के क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे की निएन चिन चेन को 4 1 से हराकर ब्रॉन्ज मैडल पक्का कर लिया है। अब लवलीना की सेमीफाइनल में सिल्वर और फाइनल में गोल्ड की दावेदारी रहेगी।


