AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

RAS Exam 2018 के साक्षात्कार में अधिक अंक दिलवाने के लिये 20 लाख रुपये लिए : स्कूल प्रिंसीपल सहित तीन गिरफ्तार

arln-admin by arln-admin
July 29, 2021
Reading Time: 1 min read
acb arrest school principal with 20 lakh rupees bribe for ras 2018 interview selection


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जोधपुर,(ARLive news)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने बुधवार रात आकस्मिक चैंकिग करते हुये बाड़मेर के बायतु पनावड़ा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रिंसिपल जोगाराम सारण को दो अन्य व्यक्तियों के साथ 20 लाख रुपये की नगदी के साथ पकड़ा है। RAS Exam 2018 के हाल ही हुए साक्षात्कार में अधिक अंक दिलवाकर सलेक्शन करवाने के लिये 20 लाख रुपये का लेन देन के संबंध में कार्यवाही की गई। एसीबी द्वारा आरोपियों के आवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी जारी है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि जोधपुर एसीबी को सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति बोलेरो कार से आरएएस परीक्षा 2018 की परीक्षा में उत्तीर्ण एक अभ्यर्थी को साक्षात्कार में अधिक अंक दिलाने के परितोष में भारी धनराशि का लेनदेन करने जा रहे हैं।

जिस पर एसीबी एडि.एसपी भोपाल सिंह लखावत के नेतृत्व में टीम 28 जुलाई को बाड़मेर आकस्मिक चैंकिग करते हुये पहुंची और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, पनावड़ा, बायतु के प्रिंसिपल जोगाराम पुत्र हनुमानाराम सारण, मदर टेरेसा सीनियर सैकण्डरी स्कूल, रिको बाड़मेर का संचालक ठाकराराम पुत्र मूलाराम सारण व जोधपुर निवासी किशनाराम पुत्र उगमाराम जाट को 20 लाख रुपये की नगदी के साथ पकड़ा है। एसीबी टीम द्वाराआरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि किशनाराम (दलाल) द्वारा प्रिंसिपल जोगाराम के जरिये संचालक ठाकराराम से उसके निकट परिजन को साक्षात्कार में अधिक अंक देने के लिये रिश्वत की मांग की जा रही थी। हांलाकि राजस्थान लोक सेवा आयोग के किसी सदस्य या कर्मचारी की कोई भूमिका होने की जानकारी अभी तक नहीं मिली है। एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक दिनेश एम. एन. के निर्देशन में एसीबी टीमों द्वारा आरोपियों के आवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी जारी है।

Tags: acbRAS Exam 2018

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .