मुंबई/रायगढ़,(ARLive news)। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में भूस्खलन से कुल 36 लोगों की मौत हुई। इनमें से तलाई में 32 और सखार सुतार वाड़ी में 4 लोगों की मौत हुई। जिला कलेक्टर निधि चौधरी के मुताबिक अभी 30 लोग फंसे हुए हैं । राहत और बचाव कार्य जारी है।
अधिकारियों ने बताया कि महाड में सावित्री नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। कई घर पानी में डूब गए। वहां बचाव के लिए NDRF और कोस्टगार्ड की मदद ली जा रही थी। शुक्रवार से नौसेना की टीम भी मदद ली गई है।
पानी में फंसे लोगों को हेलीकॉप्ट की मदद से बाहर निकाला जा रहा है। इसी तरह पानी में फंसे लोगों से घरों की छत या ऊंचाई वाली जगहों पर पहुंचने की अपील की गई है।


