AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

ताज अरावली रिसोर्ट मामले में दायर जनहित याचिका पर हाईकोर्ट ने उदयपुर कलेक्टर, होटल मालिक सहित 6 को नोटिस भेज मांगा जवाब

arln-admin by arln-admin
July 22, 2021
Reading Time: 1 min read
udaipur taj aravali resort case high court issued notice to government on public interest litigation


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
इसलिए महत्वपूर्ण है अमरजोक : अमरजोक नदी का पानी उदयपुर की लाइफ लाइन पीछोला झील में आता है।

उदयपुर,(ARLive news)। उदयपुर शहर से नजदीक बूझड़ा गांव में बने ताज अरावली रिसोर्ट मामले में लगायी गई जनहित याचिका पर हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए राज्य के मुख्य सचिव, उदयपुर कलेक्टर, नगर विकास प्रन्यास सचिव, प्रदुषण नियंत्रण मण्डल, जल संसाधन विभाग और ताज अरावली (ईशान क्लब एण्ड होटल प्रा.लि. मुबंई) को नोटिस भेजा है। जनहित याचिका में बताए तथ्यों को लेकर हाईकोर्ट ने इनसे 21 दिन में जवाब मांगा है।

याचिकाकर्ता ख्यालीलाल सुहालका, बूझड़ा गांव के पुष्करलाल नागदा व अन्य ने जोधपुर हाईकोर्ट में राजस्थान सरकार सहित 6 जनों के विरूद्ध बूझड़ा गांव में बने ताज अरावली रिसोर्ट को यूआईटी द्वारा दी गयी स्वीकृति और रिसोर्ट निर्माण में की गई नियमों की अनदेखी पर जनहित याचिका लगाई गयी थी।

जनहित याचिका में बताए गए ये तथ्य

याचिका में कहा गया कि रिसोर्ट निर्माण में निर्माता ईशान क्लब एण्ड होटल प्रालि ग्रुप ने सरकारी नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए अमरजोक नदी पेटे पर अतिक्रमण कर रास्ता बना दिया। याचिका में कहा गया कि इसी रास्ते पर भूमि रूपान्तरण संभव नहीं था, लेकिन कम्पनी ने अपने प्रभाव से प्रन्यास से न केवल रूपान्तरण करा, दिया वरन् बिना किसी स्वीकृति के रिसोर्ट का निर्माण भी कर लिया। कंपनी ने अमरजोक नदी व देवास टनल के मुहानें पर अवैध निर्माण कराया। नदी के कैचमेंट एरिया की पहाड़ियों की कटाई व नाला बहाव क्षेत्र में अवरोध पैदा कर बारीश के पानी को नदियों में आने से रोकने का कार्य किया। इसके अलावा सिंचाई विभाग ने कंपनी को गैर कानूनी तरीके से यह भूमि लीज पर दी।

हाईकोर्ट के जज मनोज कुमार गर्ग व संदीप मेहता की खंडपीठ ने जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए पार्टी बनाए गए राज्य सरकार के मुख्य सचिव, उदयपुर कलेक्टर, यूआईटी सचिव, प्रदूषण नियंत्रण मंडल, जल संसाधन विभाग सहित रिसोर्ट निर्माता ग्रुप ईशान क्लब एण्ड होटल प्रालि को नोटिस जारी किए हैं और इनसे 21 दिनों में जवाब मांगा है।

जिस भूमि को यूआईटी सचिव मेहता ने नदी पेटा मान आवेदन खारिज किया, उनके तबादले के बाद अगले अधिकारी ने स्वीकृति दे दी

आश्चर्य की बात यह है कि जिस भूमि को यूआईटी पूर्व सचिव रामनिवास मेहता ने नदी बता कर ईशान क्लब के आवेदन को खारिज कर दिया, उस आवेदन को मेहता के स्थानान्तरण के पश्चात स्वीकार कर लिया गया। यहां तक कि वन विभाग ने भी यूआईटी को पत्र लिखकर पटवारी उपलब्ध कराने के लिये कहा ताकि उक्त भूमि का सीमांकन किया जा सकें, लेकिन प्रन्यास ने दोनों बार इस ओर कोई रूचि नहीं दिखाई। गौरतलब है कि अमरजोक नदी उदयपुर की लाइफ लाइन पीछोला झील का कैचमेंट है। अमरजोक नदी का पानी पीछोला में आता है।

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .