उदयपुर,(ARLive news)।अंतरराष्ट्रीय कमेंटेटर व आकाशवाणी उदयपुर के कार्यक्रम प्रमुख महेंद्र सिंह लालस टोक्यो में आयोजित हो रहे ओलिंपिक खेलों में हॉकी मैचों की कमेंट्री करेंगे।
आकाशवाणी के प्रतिभावान अधिकारी लालस अंतरराष्ट्रीय कमेंटेटर हैं। इससे पूर्व विश्व कप हॉकी, बीजिंग ओलिंपिक खेल, गुवाहाटी और रांची राष्ट्रीय खेल, दिल्ली और ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल, ग्वांग्झू और जकार्ता एशियाई खेल में आंखों देखा हाल सुना चुके हैं। लालस आकाशवाणी के लिए इस कमेंट्री के लिए शुक्रवार को प्रस्थान करेंगे।


