नई दिल्ली,(ARLive news)। आज से संसद के मॉनसून सत्र की शुरुआत हो रही है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद भवन परिसर में सबोधित करते हुए कहा कि उम्मीद है कि पक्ष और विपक्ष दोनों सदन की गरिमा और मर्यादा को बनाए रखेंगे।
पीएम मोदी ने विपक्ष से अपील की कि जिन-जिन मुद्दों पर सवाल पूछने हैं पूछें लेकिन सदन की मर्यादा और शांति का भी ध्यान रखें। पीएम मोदी ने कहा कि अगर आप सवाल पूछ रहे हैं तो सरकार को जवाब देने का मौका भी दें और उसे सुनें भी।
पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना वायरस पर भी खुलकर चर्चा होगी, इसके लिए मंगलवार शाम को तैयार रहें। साथ ही पीएम मोदी ने अनुरोध किया कि सभी कोरोना वैक्सीन जरूर लगवाएं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि वैक्सीन बाहु पर लगती है और तब आप बाहुबली बन जाते हैं। बता दें कि विपक्षी नेताओं ने महंगाई, किसान आंदोलन, कोविड-19 कुप्रबंधन जैसे मुद्दों को मॉनसून सत्र में जोर-शोर से उठाने का फैसला लिया है, ताकि सरकार को सवालों के कटघरे में खड़ा किया जा सके।


