AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

मुंबई में भारी से भारी बारिश की चेतावनी, भुस्खलन, मकान गिरने से अब तक 30 की मौत

arln-admin by arln-admin
July 19, 2021
Reading Time: 1 min read
heavy rain alert in mumbai 30 died in landslides and building collapse


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई,(ARLive news)। मुंबई की मानसूनी बारिश ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार मुंबई और उसके उपनगरों में मध्‍यम से भारी बारिश होने का अनुमान है ज‍बकि कुछ स्‍थानों पर अत्‍याधिक बारिश होने की संभावना है। हालांकि बारिश के बीच मुंबई में सेंट्रल मेन लाइन, हार्बर लाइन और ट्रांस हार्बर लाइन पर लोकल ट्रेनें चल रही हैं ।

शनिवार रात से मुंबई में हो रही लगातार बारिश के कारण पश्चिम रेलवे से मिली सूचना के अनुसार सेंट्रल मेन लाइन और हार्बर लाइन पर लोकल ट्रेन सेवा प्रभावित हुई थी। अत्‍याधिक बारिश के कारण रेल पटरियां पूरी तरह से जलमग्‍न हो गई थी। इस कारण 17 लोकल ट्रेनों को मुंबई और उपनगरीय क्षेत्रों में कई स्थानों पर स्थगित और कुछ का रूट डाइवर्ट कर दिया गया था। जलभराव वाले इलाकों से पानी की निकासी के लिए पंप लगा दिए गए थे। बता दें कि लगातार हो रही भारी बारिश के कारण मुंबईवासियों का जन-जीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। रेलवे ट्रैक और सड़कें पानी से लबालब हो चुकी हैं।

मुंबई में शनिवार देर रात शुरू हुई तेज बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन व मकान गिरने के कारण अब तक करीब 30 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। भारी बारिश के कारण मुंबई के करीब 11 स्‍थानों पर भूस्‍खलन और इमारत गिरने की घटनायें हो चुकी हैं। चेंबूर के न्‍यू भारत नगर में भूस्‍खलन के कारण दीवार ढहने से 20 लोगों की मौत हो गई। इसी प्रकार विक्रोली में दोमंजिला घर गिरने से नौ लोगों की जान चली गई। वहीं भांडुप में भी दीवार गिरने के कारण एक व्‍यक्ति के मारे जाने की सूचना है।

Tags: 30 died in landslides and building collapse in mumbaiheavy rain alert in mumbaiheavy rain in mumbaimumbai newsmumbai rain update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .