उदयपुर,(ARLive news)। शहर के भूपालपुरा थाना क्षेत्र के अशोक नगर रोड नंबर 8 स्थित मकान के ताले तोड़कर बदमाश 12 लाख रूपए कैश सहित सोने-चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। मकान मालिक परिवार सहित शादी समारोह में गए थे, जब में आज सोमवार सुबह लौटे तो घर के टूटे ताले और बिखरा सामान देखकर उन्हें वारदात का पता चला।
थानाधिकारी भवानी सिंह ने बताया कि चोरी अशोक नगर रोड नंबर 8 निवासी चतुरलाल मोटावत के घर में हुई है। मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए गए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी गयी है। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
जानकारी के अनुसार मकान मालिक चतुरलाल मोटावत परिवार के साथ शादी समारोह में गया हुआ था। बीती रात चोरों ने घर के दरवाले, अलमारियों के ताले तोड़े और अलमारी में रखे 12 लाख रुपये नगद सहित एक दर्जन से ज्यादा चांदी के सिक्के और सोने के जेवर चोरी कर ले गए।


