AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

PM Modi के घर हो रही केंद्रीय कैबिनेट की बैठक

arln-admin by arln-admin
July 14, 2021
Reading Time: 1 min read
pm modi cabinet meeting at home


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली,(ARLive news)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुुधवार को मानसून सत्र से पहले अपने आवास पर कैबिनेट बैठक कर रहे हैं। कैबिनेट विस्तार और फेरबदल के बाद नए मंत्रियों के साथ पीएम मोदी की यह पहली बैठक हो रही है। कैबिनेट बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा संभव है।

बता दें कि पीएम मोदी के नए मंत्रिमंडल में कुल 43 मंत्री शामिल हुए हैं। इनमें से 36 नए हैं। इनमें 7 महिलाएं भी शामिल हैं। नए मंत्रिमंडल संग इस बैठक में कुछ और बड़े फैसले लिए जा सकते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की।

करीब एक साल बाद यह पहली प्रत्‍यक्ष बैठक यानी आमने-सामने बैठकर मीटिंग की गई। इससे पहले इस तरह की मीटिंग पिछले साल अप्रैल के पहले हफ्ते में की गई थी। उस वक्त देश में कोरोना संक्रमण शुरू हुआ था। हालांकि केंद्रीय मंत्रिमंडल की अप्रैल से नियमित रूप से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक हो रही है।

कैबिनेट विस्‍तार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर नई कैबिनेट की बैठक हुई। यह बैठक सुबह 11 बजे से शुरू हुई थी। ऐसे में माना जा रहा है कि इस मीटिंग में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जा सकती है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक केंद्रीय मंत्रिमंडल ने संसद के आगामी मानसून सत्र के कारण व्यक्तिगत रूप से बैठक करने का फैसला किया है। सत्र 19 जुलाई से शुरू होगा, जो 13 दिनों तक जारी रहेगा।

इधर, मंत्रालयों में फेरबदल के बाद मोदी सरकार ने केंद्रीय मंत्रियों स्मृति ईरानी, ​​भूपेंद्र यादव और सर्बानंद सोनोवाल को खुद प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली राजनीतिक मामलों की कैबिनेट समिति के नए सदस्यों के रूप में शामिल किया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और हर्षवर्धन अब इसका हिस्सा नहीं हैं।

Tags: PM Modipm modi cabinet meeting at home

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .