AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

बदमाश दादी-दादी कहकर वृद्धा से चोरी कर ले गए 6 तोले सोने के जेवर, बोहरा गणेश जी में चेन स्नेचिंग

arln-admin by arln-admin
July 13, 2021
Reading Time: 1 min read
udaipur chain snatching in bohra ganesh ji area and gold jewellery theft in new bhupalpura


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(ARLive news)। उदयपुर शहर के न्यू भूपालपुरा क्षेत्र में ऑर्बिट अपार्टमेंट की गली में मंगलवार शाम दो बदमाश एक वृद्धा से उसके पहने हुए करीब 6 से 7 तोला सोने के जेवर ठगी-चोरी कर ले गए। महिला को जब तक उसके साथ हुई चोरी का पता चला बदमाश भाग चुके थे। वहीं प्रतापनगर थाना क्षेत्र के बोहरा गणेश जी क्षेत्र में राह चलते महिला के साथ चेन स्नेचिंग हुई।

न्यू भूपालपुरा के ऑर्बिट अपार्टमेंट निवासी करीब 70 वर्षीय वृद्धा मधु ने पुलिस को बताया कि वह घर के पास गली में जा रही थी। तभी एक युवक आया, पाली जाने का किसी साधन के बारे में पूछा, तो वृद्धा ने कहा बस जाएगी। यह कहकर वह आगे निकल गयी। महिला जा ही रही थी कि एक दूसरा युवक स्कूटी पर आया, वृद्धा के आगे स्कूटी लगाकर उसे रोका। वृद्धा को दादी-दादी कहकर बुलाया और कहा उस लड़के के पास पैसे नहीं है, उसकी नौकरी चली गयी है। उसे कुछ पैसे देकर मदद कर दीजिए। तब वृद्धा ने मना कर दिया और कहा तुम मदद करो। लेकिन उस युवक महिला को बातों में उलझाए रखा और फिर उसे अपने सभी जेवर उतारकर अपनी थैली में रखने को कहा।

वृद्धा ने करीब 6 से 7 तोले सोने के चेन, टॉप्स और कंगन उतारकर पुड़िया में बांधकर थैली में रख लिए। इस दौरान उस बदमाश युवक ने वृद्धा का ध्यान भटकाया और महिला की थैली में रखे जेवर चोरी कर लिए। वृद्धा को जेवर चोरी होने का उस वक्त एहसास तक नहीं हुआ। दोनों बदमाश चले गए और महिला भी आगे बढ़ गयी। कुछ देर बाद उसने कागज की पुड़िया चेक की तो उसमें जेवर नहीं मिले।

चेन नहीं टूटी को महिला को गिराकर लातों से मारा

महिला के साथ हुई चेन स्नेचिंग का लाइव वीडियो

प्रतापनगर थाना क्षेत्र के बोहरागणेश जी के पास मंगलवार सुबह चेन स्नेचिंग की घटना हुई। महिला सड़क पर टहल रही थी, तभी पास में खड़ी स्कूटी से उतर कर एक युवक आया, महिला के गले में झपट्टा मार चेन तोड़ने का प्रयास किया। जब महिला ने विरोध किया तो बदमाश युवक ने महिला को गिरा दिया और उसके लातें मारी और चेन स्नेचिंग कर फरार हो गया।

Tags: chain snaching in udaipurchain snaching live videochain snechingjewellery theft in udaipurudaipur chain snaching newsUdaipur news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .