AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

अभिनेता रजनीकांत ने राजनीति में प्रवेश करने से किया इनकार

arln-admin by arln-admin
July 12, 2021
Reading Time: 1 min read
actor rajinikanth denied for politics


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चेन्नई,(ARLive news)। दक्षिण के मशहूर अभिनेता रजनीकांत और राजनीति का लेकर लगाए जा रहे कयासों पर आज विराम लग गया। दरअसल उन्होंने आज राजनीति में न आने के अपने अहम फैसले का सार्वजनिक तौर पर ऐलान कर दिया। उन्होंने अपने मंच रजनी मक्कल मंदरम को भी भंग कर दिया। उन्होंने कहा, ‘भविष्य में राजनीति में आने की मेरी कोई योजना नहीं है।’

इससे पहले उन्होंने कहा था कि वे रजनी मक्कल मंदरम के पदाधिकारियों से बातचीत कर राजनीति में आने या न आने का फैसला करेंगे। बता दें कि आज वे अपने प्रशंसकों से भी मुलाकात करने वाले हैं। 2018 में अस्तित्व में आए रजनी मक्कल मंदरम को रजनीकांत की राजनीतिक पार्टी के लिए लॉन्च व्हिकल माना जाता था।

पिछले साल के अंत में स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अभिनेता ने राजनीति से दूरी बनाई थी। बता दें कि 2016 में उनका किडनी ट्रांसप्लांट किया गया था। अभिनेता ने ऐलान किया था कि वह राजनीति में नहीं आएंगे और पहले से यह भी घोषणा की गई थी कि राजनीतिक दल भी शुुरुआत नहीं करेंगे। उस समय एक पत्र जारी कर रजनीकांत ने लिखा था,’मैंने राजनीति में नहीं आने का फैसला किया है क्योंकि कोविड -19 के समय में चुनाव अभियान के दौरान लोगों से मिलना संभव नहीं है।’

रजनीकांत ने कहा था, ‘कुछ लोग राजनीति में मेरी एंट्री न करने के फैसले की आलोचना कर सकते हैं, मैं कोई जोखिम लेने के लिए तैयार नहीं हूं।’ उन्होंने यह भी कहा था, ‘मुझे पता है कि जब मैंने यह फैसला किया तो मुझे कितना बुरा लगा।’ एक फिल्म की शूटिंग के क्रम में टीम के कई सदस्य पॉजिटिव पाए गए थे जिसके बाद फिल्म निर्माता कलानिधि मारन ने शूटिंग को स्थगित करने का फैसला ले लिया था।

Tags: actor rajinikanthactor rajinikanth denied for politicsnational newsrajinikanth

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .