उदयपुर.(ARLive news)। जिले के गोगुदा क्षेत्र में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दो युवक नाबालिग लड़की से डरा-धमका कर दो साल तक गैंगरेप करते रहे। किशोरी के पिता की मृत्यु हो चुकी थी, पिता की जगह अनुकंपा मे मिली नौकरी पर मां जाती थी। इससे किशोरी दिन में घर पर अकेली रहती थी। इसी बात का फायदा उठाकर दो दरिंदों ने उसके साथ दो साल तक दरिंदगी की।
पिछले दिनों जब उसकी तबियत खराब हुई तो किशोरी ने उसकी मां को पूरी बात बताई। किशोरी की जांच करवायी गयी तो वह 4 महीने की गर्भवति मिली।
थानाधिकारी प्रवीण सिंह सिसोदिया ने बताया कि किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में बडूंण्डिया निवासी मांगीलाल पुत्र रूपलाल मेघवाल को गिरफ्तार कर एक बाल अपचारी को डिटेन किया गया है। आरोपियों के खिलाफ किशोरी की मां ने रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया था कि महिला के पति की मौत के बाद वह पति की जगह अनुकंपा पर मिली नौकरी पर जाती थी। इस दौरान सबसे छोटी बेटी घर पर अकेली रहती थी। इस बात का फायदा उठाकर आरोपियों ने किशोरी के साथ दो साल तक दुष्कर्म किया और किसी को नहीं बताने का दबाव बनाकर डराया-धमकाया।


