भरतपुर,(ARLive news)। भरतपुर पुलिस ने सेवर की पार्षद विमलेश व उसके पति नीरज को सीएम हाउस का फर्जी सीनीयर ऑडिटर बनकर धमकाने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
सेवर थानाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि पुलिस ने ऊंचा गांव निवासी 20 वर्षीय लोकेश पुत्र निरोत्तम को गिरफ्तार किया है। लोकेश ने सीएम हाउस का सीनीयर ऑडिटर मोरध्वज का नाम लेकर पार्षद विमलेश को फोन किया, उन्हें वार्ड में ठेके पर काम करने वाले एक अस्थाई सफाईकर्मी सचिन को हटाये जाने पर धमकाया और उसे उसे वापिस काम पर रखने के लिए के लिए कहा था। जिसकी शिकायत पार्षद की तरफ से पुलिस को की गई थी। पार्षद को फोन संदिग्ध लगा तो उसने थाने में इसी शिकायत दर्ज करवाई थी।
पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी लोकेश ने बताया है कि वह गादौली नदबई निवासी साहब सिंह अहेरिया के साथ प्रशासन, पुलिस व सीएम हाउस के अधिकारियों के पास आता जाता रहता है। वह इससे पहले भी कई अधिकारियों को इसी तरह से धमका कर काम निकलवा कर गांव व समाज मे अपना वर्चस्व स्थापित कर चुका है।


