AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

जयपुर में भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

arln-admin by arln-admin
June 29, 2021
Reading Time: 1 min read
large cache of explosive seized from a pickup in jaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर,(ARLive news)। जिले की सरुण्ड थाना पुलिस ने मंगलवार को भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। साथ ही विस्फोटक सामग्री परिवहन करने में प्रयुक्त वाहन पिकअप को भी जब्त कर लिया।

जयपुर ग्रामीण जिला पुलिस अधीक्षक शंकर दत्त शर्मा (IPS) ने बताया कि विस्फोटक सामग्री के साथ आरोपी कुहाड़ा सरुण्ड निवासी दयाराम (29) पुत्र भंवराराम गुर्जर और महेन्द्रगढ़ हरियाणा निवासी विनिश कुमार (24) पुत्र मूलचन्द गुर्जर को गिरफ्तार किया है।

आरोपियो की पिकअप गाड़ी से पुलिस ने बड़ी जिलेटिन छड़ (गुल्ले) के 55 कार्टून जिसमें प्रत्येक कार्टून में 9 जिलेंटिन छड़ रखी हुई। छोटे जिलेटिन छड़ (गुल्ले) के 20 कार्टून जिसमें प्रत्येक कार्टून में 200 जिलेटिन छड़ रखी हुई। DETONATING FUSE के 2 कार्टून जिसमें प्रत्येक कार्टून में 4 बण्डल DETONATING FUSE के रखे हुये तथा 9 मीटर, 12 मीटर व 13 मीटर के 17 डेटोनेटर मिले। 27 सेफटी फयूज डेटोनेटर TLD17 व 42 MS, दो बण्डल सेफटी फयूज वायर प्रत्येक बण्डल में 23 फिट डेटोनेटर वायर बरामद कर जब्त कर लिया।

गश्त-नाकाबंदी के पकड़ी गयी एक्सप्लोसिव से भरी गाड़ी

जयपुर ग्रामीण में अवैध गतिविधियों एवं अवैध विस्फोटक सामग्री परिवहन करने वाले लोगों के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए सभी थानाधिकारियों को निदेर्शित किया गया था। अति. पुलिस अधीक्षक कोटपुतली रामकुमार कस्वां के निर्देशन व वृताधिकारी वृत कोटपुतली दिनेश कुमार यादव के सुपरविजन में उनि. थानाधिकारी सरूण्ड सवाई सिंह व जाप्ता की विशेष टीम का गठन किया गया।

गठित टीम ने आज गश्त व चैकिंग के दौरान नारेहडा के पास एक एक्सप्लोजिव वैन पिकअप को रोक कर उसकी जांच कि तो भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की। पिकअप सवार व्यक्तियों के पास उसका अनुज्ञापत्र नहीं मिला। इस पर आरोपियों को गिरफ्तार कर विस्फोटक सामग्री कहां से लाए और किसको सप्लाई होनी थी, इस बारे में पूछताछ की जा रही है।

Tags: explosive seized from a pickup in jaipurexplosive smugglingexplosive smuggling in jaipurjaipur newsrajasthan explosive smugglingrajasthan news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .