AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

नाई क्षेत्र में फायरिंग करने वाला निकाला 50 हजार का ईनामी वांछित बदमाश : चार बदमाश गिरफ्तार

arln-admin by arln-admin
June 24, 2021
Reading Time: 1 min read
udaipur police arrests most wanted criminals of firing on property dealer in nai police thana area


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(ARLive news)। नाई थाना क्षेत्र के कोड़ियात रोड पर मोहम्मद सिद्दकी पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया हैं। इसमें एक बदमाश इमरान उर्फ चुन्नू हत्या में मामले में वांछित 50 हजार रूपए का ईनामी बदमाश निकला। प्रोपर्टी व्यवसायी पर फायरिंग करने के पीछे 50 लाख रूपए की अवैध वसूली के लिए धमकाने का मामला निकला है।

एसपी राजीव पचार ने बताया कि अरनोद प्रतापगढ़ निवासी इमरान उर्फ चुन्नू लाला पुत्र डेरान खां, हिम्मतनगर गुजरात निवासी नवाज पुत्र आलम खान पठान, कांकरोली राजसमंद निवासी प्रकाश चन्द्र गोरवा उर्फ पित्थु पुत्र चन्दन सिंह और सद्दाम शेख पुत्र मोहम्मद अयूब शेख को गिरफ्तार किया गया है। इमरान उर्फ चुन्नू से एक रिवोल्वर, चार जिन्दा कारतूस, दो खाली कारतूस और नवाज से एक पिस्टल, एक जिन्दा कारतूस बरामद किए हैं।

फायरिंग कर फरार होने के बाद बदमाशों के बीड़ा पोपल्टी के जंगलों में छुपे होने की सूचना मिली थी। इस पर नाई थानाधिकारी सबीर खान ने टीम के साथ पोपल्टी के जंगलों में जगह-जगह दबिश दी और चारों तरफ से घेर कर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि इमरान उर्फ चुन्नू प्रोपर्टी व्यवसायी मोहम्मद सिद्दकी को 50 लाख रूपए की अवैध वसूली के लिए धमकी दे चुका था। प्रोपर्टी व्यवसायी ने जब रूपए नहीं दिए तो उसने डराने के लिए उस पर फायरिंग की

आपराधिक रिकाॅर्ड

  • इमरान उर्फ चुन्नू लाला के विरूद्ध प्रतागढ, रतलाम, चितोडगढ एवं मन्दसौर के विभिन्न थानो में हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण, लूट, अवैध हथियार एवं वसूली के 16 प्रकरण दर्ज है। इसके अलावा इमरान मंदसौर में अनिल सोनी की हत्या के मामले में भी वांछित चल रहा है और इस पर मध्यप्रदेष पुलिस ने 50,000 रूपए ईनाम की घोषणा की हुई ह
  • नवाज के विरूद्ध जिला सावरकाठा एंव गांधी नगर के विभिन्न थानो में हत्या के प्रयास, सामूहिक बलात्कार, वसूली एवं आम्र्स एक्ट के कुल 8 प्रकरण दर्ज है।
  • प्रकाशचन्द्र गोरवा उर्फ पित्थु के विरूद्ध हत्या के प्रयास एवं मारपीट के 02 प्रकरण दर्ज है।

विशेष योगदानः- इस कार्यवाही में थानाधिकारी सबीर खान, एएसआई कालूराम, कांस्टेबल ओमप्रकाश, संदीप, राजेश, संतोष की टीम का विशेष योगदान रहा है।

Tags: most wanted criminalsfiring on property dealerudaipur crime news on ar live newsudaipur firing newsudaipur nai police thanaudaipur news updateUdaipur Police

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .