उदयपुर,(ARLive news)। भाजपा युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष ने बुधवार को राज्य के विभिन्न जिलों के जिलाध्यक्षों की घोषणा की। इसके तहत उदयपुर में सनी पोखरना को भाजयुमो शहर जिलाध्यक्ष और ललित सिंह सिसोदिया को देहात जिलाध्यक्ष घोषित किया गया। भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने बड़े जिलों के शहर और देहात सहित कुल 34 जिलाध्यक्षों की घोषणा की है।



