उदयपुर,(ARLive news)। उदयपुर के झाड़ोल थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम को भाजपा देहात जिलाध्यक्ष भंवर सिंह पंवार की कार और सामने से तेज गति में आ रही जीप में भीड़त हो गयी। हादसे के समय कार में मौजूद जिलाध्यक्ष भंवर सिंह पंवार के चोटें आयी हैं।
जानकारी के अनुसार जिलाध्यक्ष भवंर सिंह पंवार कार से उदयपुर से झाड़ोल जा रहे थे। झ़ाड़ोल में ही एक विकट मोड़ पर उनकी कार सामने से तेज गति में आ रही जीप से भिड़ गयी। कार के दुर्घटनाग्रस्त होते ही उसके एयर बेलून खुल गए, इससे जिलाध्यक्ष भंवर सिंह पंवार को मामूली चोटे आयीं और वे बाल-बाल बच गए। वहीं जीप चालक को भी ज्यादा चोटें नहीं आयी हैं। हालां कि इस दौरान दोनों ही गाड़ियों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया हे।


