उदयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में अनुमान से 7 दिन पहले मानसून ने प्रवेश कर लिया है। शुक्रवार रात को हुई बारिश के साथ ही मानूसन ने मेवाड़ के डूंगरपुर और बांसवाड़ा जिलों के रास्ते से राज्य में एंट्री की है। इसी के साथ मेवाड़ के उदयपुर, प्रतापगढ़, राजसमंद में भी बारिश का दौर शुरू हो गया है। उदयपुर संभाग के अलावा कोटा, जोधपुर, अजमेर संभाग के जिलों में भी बारिश शुरू हो गयी है। उम्मीद है कि इस बार मानसून की अच्छी बारिश होगी।
दक्षिण राजस्थान के रास्ते आए मानसून के बादलों ने झालावाड़ को भी तरबतर कर दिया। पाली में तेज बारिश के बाद सूखी पड़ी बरसाती नदियां बहनी शुरू हो गईं। मौसम विभाग ने आज भी इन क्षेत्रों में मध्यम दर्जे की बारिश होने और आसमान में दिनभर बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।।
बारिश ये गर्मी में भी राहत मिली
मेवाड़ सहित दक्षिण राजस्थान के जिलों में बारिश होने से लोगों ने भी गर्मी से राहत महसूस की है। दक्षिण राजस्थान के अलग-अलग जिलों में 20 से 40 एमएम बारिश हुई है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक बादल छाए रहने और मध्यम बारिश का अनुमान लगाया है


