AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

पिछले महीने हुए संषर्घ विराम के बाद इजराइल का गाजा पर फिर हवाई हमला

arln-admin by arln-admin
June 16, 2021
Reading Time: 1 min read
israel again attack on hamas after ceasefire today


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

यरूशलम,(ARLive news)। इजराइली विमान ने बुधवार तड़के गाजा पट्टी में उग्रवादियों के स्थलों पर हमले किए। यह पिछले महीने हमास के साथ युद्ध को समाप्त करने वाले संघर्षविराम के बाद इस प्रकार का पहला हमला है।

इजराइली सेना ने कहा कि उसने उन केंद्रों को निशाना बनाया, जिनका इस्तेमाल हमास उग्रवादी हमलों की योजना बनाने के मकसद से बैठकें करने के लिए करते थे। इन हमलों में किसी के हताहत होने की अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। सैकड़ों की संख्या में इजराइल के धुर राष्ट्रवादियों ने ताकत का प्रदर्शन करने के लिए मंगलवार को पूर्वी यरूशलम में परेड की थी। इस घटनाक्रम के कारण गाजा पट्टी में हमास आतंकवादियों के साथ युद्ध विराम के महज कुछ ही सप्ताह बाद नये सिरे से हिंसा भड़कने का खतरा पैदा हो गया है।

फिलीस्तीनियों ने गुब्बारे छोड़ कर इसका जवाब दिया

वहीं, गाजा में फिलीस्तीनियों ने गुब्बारे छोड़ कर इसका जवाब दिया। उनकी इस गतिविधि से दक्षिणी इजराइल में कम से कम 10 स्थानों पर आग लग गई। यह मार्च इजराइल की नयी सरकार के लिए तथा इजराइल और हमास के बीच 11 दिनों के युद्ध को खत्म करने वाली पिछले महीने की संधि के लिए एक परीक्षा साबित होगी। फलस्तीनी इस मार्च को उकसावे वाली हरकत मान रहे हैं। हमास ने फलस्तीनियों से इस मार्च का प्रतिरोध करने की अपील की है।

संगीत की धुन के साथ सैकड़ों की संख्या में यहूदी राष्ट्रवादी दमिश्क गेट के सामने बढ़ने से पहले सैकड़ों मीटर तक एकत्र हुए। उनमें से कई के हाथों में इजराइली झंडे थे और वे नाच रहे थे तथा धार्मिक गीत गा रहे थे। हालांकि, इस बार की भीड़ पिछले महीने की परेड की तुलना में काफी कम नजर आई।

नये प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट के लिए चुनौती

मार्च से पहले इजराइली पुलिस ने दमिश्क गेट के सामने के इलाके को खाली कराया, यातायात बंद कर दिया, दुकानों को बंद करने का आदेश दिया और युवा फलस्तीनी प्रदर्शनकारियों को वहां से भगा दिया। पुलिस ने बताया कि हिंसा में संलिप्तता के आरोप में 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से कुछ ने पुलिस पर हमला किया था और दो पुलिस अधिकारियों का उपचार कराना पड़ा। वहीं, फलस्तीनियों ने कहा कि पुलिस के साथ झड़पों में पांच लोग घायल हो गये।

इस परेड ने इजराइल के नये प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट के लिए एक शुरूआती चुनौती पेश कर दी है। बेनेट एक कट्टरपंथी इजराइली राष्ट्रवादी हैं। इजराइली गठबंधन में शामिल होने वाले अरब गुट के पहले राजनीतिक दल राम पार्टी के नेता मंसूर अब्बास ने कहा कि मार्च राजनीतिक लक्ष्यों के लिए क्षेत्र में आग लगाने की कोशिश है। फलस्तीनी प्राधिकार के प्रधानमंत्री मोहम्मद शतायेह ने मार्च को फलस्तीन के लोगों के खिलाफ आक्रमण करार दिया है। इजराइली मीडिया की खबरों के मुताबिक, सेना को कब्जे वाले पश्चिमी तट पर और गाजा सीमांत क्षेत्र में अलर्ट पर रखा गया है।

Tags: ceasefirehamasinternational newsisraelisrael again attack on hamas after 25 days of ceasefire

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .