नागौर,(ARLive news)। दादा कायम खान के 602 वें योम ए शहादत दिवस पर सोमवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कायम खानी यूथ ब्रिगेड और मुस्लिम महासभा डीडवाना ने रक्तदान शिविर आयोजित कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। मुख्यअतिथि पीडब्ल्यूडी पूर्व मंत्री यूनुस खान भी कार्यक्रम में पहुंचे।
कायम खानी यूथ ब्रिगेड प्रतिनिधि ने बताया कि दादा कायम खां को याद करते हुए अकेले डीडवाना में रिकाॅर्ड 1238 यूनिट रक्तदान हुआ। युवाओं ने कहा खून की हर बूंद जीवनदायी होती और किसी न किसी का जीवन बचाती है। ऐसे में रक्तदान दादा कायम खां और उनकी शहादत को नमन करने का बेहतर तरीका है। सुजानगढ़, चूरू, झुंझुनू, बीकानेर, फतहपुर, लाडनूं, भादरा, जाजोद और नेछवा में भी आयोजित हुए रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और रक्तदान किया।
यहां इतने यूनिट रक्तदान हुआ
- डीडवाना में 1238 यूनिट
- सुजानगढ़ में 720 यूनिट
- फतेहपुर में 227 यूनिट
- चूरू में 257 यूनिट
- झुंझुनू में 101 यूनिट
- लाडनू में 268 यूनिट
- बीकानेर में 111 यूनिट
- भादरा में 285 यूनिट
- जजोद में 100 यूनिट
- नेछवा में 41 यूनिट




