AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

वैक्सीन के बाद शरीर मे चुंबकीय गुण उत्पन्न होने का दावा चिकित्सकों ने खारिज किया, कहा ह्यूमिडिटी-पसीने से चिपक सकते हैं सिक्के

arln-admin by arln-admin
June 12, 2021
Reading Time: 1 min read
वैक्सीन के बाद शरीर मे चुंबकीय गुण उत्पन्न होने का दावा चिकित्सकों ने खारिज किया, कहा ह्यूमिडिटी-पसीने से चिपक सकते हैं सिक्के


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(ARLive News)। कोरोना वैक्सीन को लेकर पिछले 4-5 दिनों से एक सूचना काफी वायरल हो रही है, जिनमे अलग अलग शहरों में कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि कोविड वैक्सीन लगवाने के बाद उनके शरीर में चुंबकीय गुण विकसित हो गया है और लोहे के सामान उनके शरीर से चिपक रहे हैं, मानो जैसे शरीर मे चुंबक हो।

लोगों के इस दावे को चिकित्सकों ने पूरी तरह खारिज कर दिया है और इसे गलत बताया है। एआर लाइव न्यूज़ ने जब चिकित्सकों से इस सम्बंध में बात की तो डॉक्टर ने बताया कि इन दिनों मौसम में उमस ह्यूमिडिटी ज्यादा होती है। इससे शरीर पर पसीना रहता है, पसीना बहता हुआ नजर नहीं आएगा, पर पसीना त्वचा पर होता है। इस पसीने के कारण लोहे के सामान क्या, लोग प्लास्टिक के सामान भी चिपकाएंगे तो शरीर से कुछ देर के लिए चिपक सकता। ऐसे में ये दावा पूरी तरह गलत है कि वैक्सीन लगवाने से शरीर मे चुंबकीय गुण उत्पन्न हो गए। वैक्सीन में ऐसे कोई कंटेंट नहीं है, जिससे शरीर के चुंबकीय होने की आशंका हो।

पीआईबी ने ट्वीट कर किया लोगों के दावों का खंडन

सरकारी एजेंसी प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो ने भी ट्वीट कर लोगों के वैक्सीन के बाद चुंबकीय होने के दावे का खंडन किया है। pib fact check में ट्वीट किया है कि वैक्सीन लगने के बाद चुंबकीय होने का दावा पूरी तरह गलत है। वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है।

Tags: fact checkfake newsfake news of magnetic power after covid vaccinationfalse claim of magnetic power in body after vaccinationkota newsmagnetic power in human fake newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .