AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

कोरोना दूसरी लहर में राजस्थान में कुल संक्रमितों में 1% की हुई मौत

arln-admin by arln-admin
June 9, 2021
Reading Time: 1 min read
corona update report 520 test positive in rajasthan and 20 positive for covid 19 in udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में कोरोना संक्रमण के घटते आंकड़े भले ही राहत दे रहे हों, लेकिन इस अनुपात में संक्रमण से होने वाली मौतों की संख्या में कमी नहीं आ रही है। कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण से होने वाली मौतें करीब 1 प्रतिशत हुई हैं। कोरोना की दूसरी लहर 1 अप्रेल से मानी जाए तो सरकारी आंकड़ों के अनुसार 1 अप्रेल से आज 9 जून तक राज्य में 5927 संक्रमितों की मौतें हुई हैं, जबकि इस दौरान 613525 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। इस अनुसार दूसरी लहर में कोरोना से मौतों का आंकड़ा करीब 1 प्रतिशत (0.966%) रहा है।

राज्य में आज बुधवार को 47934 लोगों की कोरोना जांच में 520 संक्रमित पाए गए हैं, इस अनुसार आज संक्रमण दर करीब 1 प्रतिशत है। वहीं राज्य में आज 30 संक्रमितों की मौत हुई है।

अन्य खबरों के लिए होम पेज https://www.arlivenews.com पर जाएं।

520 संक्रमितों में सर्वाधिक जयपुर में 115, अलवर में 46, हनुमानगढ़ में 45, बीकानेर में 40, जोधपुर में 32, श्रीगंगानगर में 25, झुंझुनू में 22, बाड़मेर में 21 और उदयपुर में 20 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। राज्य में 19 जिलों में आज संक्रमितों की संख्या 10 से कम है, वहीं धोलपुर और बारां जिलों में आज एक भी संक्रमित नहीं पाया गया है। संक्रमण से राज्य में 30 मौतें हुई, इसमें सर्वाधिक जयपुर में 3, जोधपुर में 3, उदयपुर में 3 और श्रीगंगानगर में 3 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया है।

उदयपुर में 0.82% संक्रमण दर

उदयपुर में आज 2411 लोगों की कोरोना जांच हुई, इसमें 20 के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इस अनुसार संक्रमण दर 0.82 प्रतिशत रह गयी है। लेकिन दुखद है कि 3 संक्रमितों की मौत हुई है। जिले में 545 एक्टिव केस हैं। इसमें 299 होम आईसोलेशन में हैं, जबकि अन्य अस्पतालों में भर्ती हैं।

corona update report 520 test positive in rajasthan and 20 positive for covid 19 in udaipur
rajasthan corona news 9 june 2021
Tags: corona news on ar live newscorona update reportjaipur corona death raterajasthan corona positivity raterajasthan covid19 death rateudaipur corona update newsudaipur covid 19 case in june 2021

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .