उदयपुर,(ARLive news)। उदयपुर पुलिस ने आदिवासी क्षेत्र की युवतियों की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी राजीव पचार ने बताया कि माण्डवा निवासी लक्ष्मण पुत्र कालिया, कान्ति पुत्र लाडुराम और चैथाराम उर्फ चैकीया पिता तेजा को गुजरात, सिरोही और माण्डवा में दबिश देकर गिरफ्तार किया है।
पिछले दिनों पानरवा थाने में युवती ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। जिसमें बताया था कि काम दिलवाने के बहाने से आरोपी उसे गुजरात लेकर गए और वहां उसे बेच दिया। इस खरीद-फरोख्त के बीच उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
युवती बड़ी मुश्किल से इन आरोपियोें के चंगुल से बचकर वापस उदयपुर आयी और थाने में रिपोर्ट दर्ज करवायी। मामले की जांच कोटड़ा डीएसपी भूपेन्द्र सिंह ने की और मुख्य आरोपी दिलावर खां सहित आदिवासी क्षेत्र की लड़कियों की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह के आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
टीम: गिरोह का खुलासा डीएसपी भूपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में एएसआई राम सिंह, हेडकांस्टेबल कांतिलाल, जय सिंह, कांस्टेबल रक्षपाल, दिलीप कुमार, सोहन लाल और चम्पालाल ने किया है।


