जयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में आज शुक्रवार को 51698 लोगों की कोरोना जांच हुई, जिसमें 1006 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। राहत की बात है कि राज्य में संक्रमण दर 2 प्रतिशत से कम 1.94% तक रह गयी है। राज्य में सर्वाधिक जयपुर में 203, अलवर में 101, हनुमानगढ़ में 101, जोधपुर में 88 और बीकानेर में 51 संक्रमित मिले हैं। राज्य में एक्टिव केस 24004 हैं।
दुखद है कि राज्य में आज 40 संक्रमितों की मौत हुई है। इसमें जयपुर में 8, उदयपुर में 4, जोधपुर में 4 संक्रमितों की मौत हुई हैं। उदयपुर और जोधपुर में कोरोना संक्रमण तो नियंत्रित हो गया है, लेकिन मृतकों की संख्या उस अनुरूप नहीं घट रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि कोरोना के कारण मृत्युदर में कमी आ सकती है, जब संक्रमित लोग लक्षणों को गंभीरता से लें और हाॅस्पिटल जाने को टालने के बजाए शुरूआत में ही आवश्यक टेस्ट करवाकर डाॅक्टर की सलाह पर उपचार लें।
उदयपुर में आज 3554 कोरोना जांचों में 37 संक्रमित
उदयपुर जिले में आज 3554 लोगों की कोरोना जांच हुई, जिसमें 37 लोग संक्रमित पाए गए हैं। राहत की बात है कि उदयपुर में संक्रमण दर 1 प्रतिषत रह गयी है। घटती संक्रमण दर से लगता है कि उदयपुर जल्द ही कोरोना को पूरी तरह हरा देगा। उदयपुर में एक्टिव केस घटकर 1350 रह गए हैं।
अन्य खबरों के लिए होम पेज https://www.arlivenews.com पर जाएं।



