AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर में 2 जून से मॉडिफाइड लॉकडाउन लागू : छूट के दौरान दुकानों पर भीड़ न उमड़े – जिला कलक्टर

arln-admin by arln-admin
June 1, 2021
Reading Time: 1 min read
udaipur modified lockdown imposes from 2nd june 2021


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
सभी दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान मंगलवार से शुक्रवार तक सुबह 6 बजे से 11 बजे तक खुल सकेंगे

उदयपुर,(ARLive news)। उदयपुर वासियों के लिए खुशखबर है कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार उदयपुर में भी 2 जून से माॅडिफाइड लाॅकडाउन लागू होगा रहा है। आमजन की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कुछ छूट प्रदान की जा रही है। उदयपुर कलेक्टर चेतन देवड़ा ने कहा कि सभी का दायित्व है कि छूट के दौरान कोरोना गाइडलाइन की अवहेलना न हो, बाजार व दुकानों के बाहर अनावश्यक भीड़भाड नहीं हो, मास्क का उपयोग अनिवार्यतः हो और सामाजिक दूरी की पालना सुनिश्चित हो।

कलक्टर चेतन देवड़ा ने मंगलवार को जिला परिषद सभागार में शहर के विभिन्न व्यापारिक संगठन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और बुधवार से लागू हो रहे त्रिस्तरीय जन अनुशासन मॉडिफाइड लॉकडाउन पर चर्चा की।

सरकार से जारी आदेश के अनुसार उदयपुर में शुक्रवार दोपहर 12 बजे से मंगलवार सुबह 5 बजे तक जन अनुशासन वीकेंड कर्फ्यू रहेगा। इसके अलावा प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से अगले दिन सुबह 5 बजे तक जन अनुशासन कर्फ्यू रहेगा। ऐसे में सभी दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान मंगलवार से शुक्रवार तक सुबह 6 बजे से 11 बजे तक खुल सकेंगे।

अनलॉक में व्यापारियों का सहयोग मांगा

कलक्टर ने कहा कि आज हमारे जिले में संक्रमण की दर 4 प्रतिशत पर आ गई है लेकिन अनलॉक की प्रक्रिया इतनी व्यवस्थित होनी चाहिए कि बाजारों में निर्धारित समयावधि के दौरान अनुमत दुकानों पर भीड़ न एकत्र हो। व्यापारियों से सहयोग मांगते हुए कलक्टर ने कहा कि दुकानों के बाहर निर्धारित दूरी में गोले बनाए, स्वयं मास्क पहने एवं ग्राहकों को कोविड उपयुक्त व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने शहर के अंदरूनी इलाकों के विशेष सतर्कता बरतने की बात कही।

इस अवसर पर उदयपुर एसपी डॉ. राजीव पचार, एडीएम सिटी अशोक कुमार, एडीएम प्रशासन ओ.पी.बुनकर, यूआईटी सचिव अरूण कुमार हसीजा, एडि.एसपी गोपाल स्वरूप मेवाड़ा सहित शहर के विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

राजस्थान में 2 जून से माॅडिफाइड लाॅकडाउन: जिलों को ग्रीन, येलो, रेड श्रेणी में बांटेंगे, व्यावसायिक गतिविधियों की सीमित छूट
Tags: modified lockdown imposes in udaipurmodified lockdown in udaipur from 2nd junetoday news udaipurUdaipur collector chetan devdaudaipur latest newsudaipur modified lockdownUdaipur newsudaipur news update corona lockdown

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .