नई दिल्ली,(ARLive news)। केन्द्र सरकार ने मंगलवार को सीबीएसई 12वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी है। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर बैठक ली और सभी से चर्चा के बाद यह निर्णय लिया।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा छात्रों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। हम बच्चों की जान खतरे में नहीं डाल सकते हैं। ऐसे माहौल में बच्चों को परीक्षा का तनाव देना ठीक नहीं है। ऐसे में इस साल की सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा रद्द की जा रही है।
गौरतलब है कि केन्द्र सरकार ने अप्रेल में ही सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी थी।


