उदयपुर,(ARLive news)। राज्य सरकार के निर्देशानुसार उदयपुर में हो रही कोविड कंसल्टेंट एवं कोविड हेल्थ सहायक भर्ती में ऑनलाइन आवेदन की सुविधा प्रारभ की है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 28 मई निर्धारित की गई है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि उदयपुर जिले की आधिकारिक वेबसाइट https://udaipur.rajasthan.gov.in पर लेटेस्ट अपडेट में कोविड कंसल्टेंट पोस्ट पर क्लिक कर ऑनलाइन फाॅर्म भरकर आवेदन कर सकते हैं।
डॉ. खराड़ी ने बताया कि चिकित्सा विभाग द्वारा 22 मई से कोविड हेल्थ कंसलटेंट एवं कोविड हेल्थ सहायक हेतु ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित किये गये है। जो अभ्यर्थी अभी तक ऑफलाइन आवेदन नहीं कर पाए हैं, वो ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों ने ऑफलाइन आवेदन कर दिया है उन्हें ऑनलाइन करने की आवश्यकता नहीं है।


