डिजीटल शो रूम https://d-emart630.dotpe.in/ पर क्लिक कर या मोबाईल नं. 9413104488 और 8209392352 पर वाॅट्स-एप कर दे सकते हैं कम से कम 5 किलो आम का ऑर्डर
बांसवाड़ा,(ARLive news)। राजस्थान का मैंगो हब बांसवाड़ा में इस बार मैंगो फेस्टिवल 2021 भी अलग तरह से मनाया जाएगा। मैंगो फेस्टिवल-2021 में इस बार आम की होम डिलीवरी होगी। आम को वाॅट्सअप नंबर या डिजीटल स्टोर पर बुक किया जा सकेगा और आम वागड़वासियों के घर पहुंचा दिए जाएंगे। ऐसे में लाॅकडाउन के दौरान भी बांसवाड़ा में लोग घर पर रहकर भी रसीले आम का लुत्फ उठा सकेंगे।
कलेक्टर अंकित कुमार ने बताया कि लाॅकडाउन के चलते हर बार जैसा मैंगो फेस्टिवल आयोजित नहीं हो पा रहा था। इस पर हमने मैंगो फेस्टिवल को अलग अंदाज में मनाने का निर्णय किया। जिला पर्यटन उन्नयन समिति एवं सहकारी उपभोक्ता भंडार बांसवाड़ा के तत्वावधान में आमों की होम डिलीवरी की कार्ययोजना तैयार की। आज शनिवार को श्री एकलिंगनाथ प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडार एवं न्यू राज फार्म के माध्यम से आम घर-घर पहुंचाने के लिए वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इससे आम उत्पादक को नुकसान नहीं होगा और आम खरीद के लिए बाजार में उमड़ने वाली भीड़ भी नियंत्रित हो सकेगी।
डिजीटल स्टोर पर या वाट्सएप नंबर पर करें ऑर्डर
उपभोक्ता भंडार के अनिमेष पुरोहित ने बताया कि आम के ऑनलाइन ऑर्डर लेने के लिए डिजीटल शोरूम डिजीटल शो रूम https://d-emart630.dotpe.in/ तैयार किया गया है। जिस पर कोई भी व्यक्ति न्यूनतम पांच किलो आम का ऑर्डर दे सकता है। ऑर्डर की जल्द से जल्द होम डिलीवरी के लिए जाने वाले वाहनों को पास जारी किए गए हैं। वर्तमान में बांसवाड़ा शहर और पांच किलोमीटर के दायरे में आम की होम डिलीवरी की जाएगी।
इसके अलावा ग्राहक व्हाट्सअप पर भी आमों के ऑर्डर दे सकते हैं। इसके तहत मोबाईल नंबर 9413104488 और 8209392352 पर कोई भी व्यक्ति मैसेज करते हुए ऑर्डर दे सकता है। जोशी ने बताया कि इस व्यवस्था के तहत आम पूर्णतः प्राकृतिक रूप से पके हुए है।
डिजीटल पोस्टर पर क्लिक कर पहुंचे डिजीटल शोरूम पर

ऑनलाईन आपूर्ति के लिए जिला पर्यटन उन्नयन समिति सदस्य डॉ. कमलेश शर्मा डिजीटल पोस्टर (पीडीएफ फाईल फाॅरमेट) का भी निर्माण किया गया है। इस पोस्टर के नीचे बायीं तरफ ऑनलाईन स्टोर का लिंक दिया गया है, जिसे क्लिक पर सीधे भंडार को ऑर्डर दिया जा सकेगा। व्हाट्सअप पर ऑर्डर देने के लिए पोस्टर पर दिए मोबाइल नंबर को क्लिक करते ही सीधे ही व्हाट्सअप कांटेक्ट पर पहुंचा जा सकेगा।
इस अवसर पर अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद राजकुमार सिंह, उपभोक्ता भंडार के अनिमेष पुरोहित व परेश पण्ड्या, श्री एकलिंगनाथ प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता के हेमांग जोशी, चिराग आचार्य, देवर्षि भट्ट, सौरभ जोशी, अनंत जोशी, सुभाष मेहता, सीओ स्काउट दीपेश शर्मा, न्यू राज फार्म के होजेफ कलकत्तावाला आदि उपस्थित थे।


