उदयपुर,(ARLive news)। अरब सागर से उठा ताऊते चक्रवात गुजरात से होता हुआ राजस्थान में प्रवेश कर रहा है। मौसम विभाग के अनुसार ताऊते साइक्लोन रात 1 बजे के बाद कभी भी उदयपुर में एंट्री मार सकता है। ऐसे में देर रात से सुबह तक भारी बारिश की संभावना है।
पूर्वानुमान के अनुसार रात 9 बजे कब बाद से ही जिले में बारिश के साथ काफी तेज हवाएं चल रही ही। हिरणमगरी सहित कुछ इलाकों में पेड़ धराशायी हो गए है।
कलेक्टर चेतन देवड़ा ने बताया कि देर रात ताऊते के उदयपुर के कोटड़ा, गोगुन्दा और सायरा क्षेत्र से गुजरने की संभावना है। इस दौरान जिले में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है। ऐसे में सभी सावधान और सतर्क रहें।
कलेक्टर ने आज रात विद्युत विभाग के कार्यालय, आपदा प्रबन्धन कार्यालय, कलेक्ट्री, चिकित्सा सम्बन्धी कार्यालय सहित आपदा से सम्बंधित कार्यालयों को आज पूरी रात खुले रखने के आदेश जारी किए है। साथ ही सभी को अलर्ट मोड पर रहने को कहा है।


