AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

रेमडेसिवर की कालाबाजारी : पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर 5 रेमडेसिवर इंजेक्शन जब्त किए

arln-admin by arln-admin
May 17, 2021
Reading Time: 1 min read
4-arrests-for-remdesivir-black-marketing-in-jaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर,(ARLive news)। जयपुर की सोडाला थाना पुलिस ने रेमडेसिवर इंजेक्शन की कालाबाजारी करते हुए 4 आरोपी गिरफ्तार कर 5 रेमडेसिवर इंजेक्शन जब्त किए। पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण हरेन्द्र महावर ने बताया कि शहर में रेमडेसिवर इंजेक्शन की कालाबाजारी एवं ऊंची कीमतों पर बेचान की सूचना मिली थी। सूचना थी कि सोडाला क्षेत्र में स्थित सीतादेवी अस्पताल व पूजा हॉस्पिटल के आसपास रेमडेसिवर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वालों का गिरोह सक्रिय है। जो रेमडेसिवर इंजेक्शन की किमत से कहीं अधिक कीमतों पर पीड़ित लोगों को उक्त इंजेक्शन बेच रहे है।

इस पर एसीपी सोडाला भोपाल सिंह भाटी, पुलिस निरीक्षक सतपाल सिंह की टीम ने कार्यवाही करते हुये बोगस ग्राहक को भेजकर उक्त का सत्यापन किया गया। सीतादेवी अस्पताल के पास दिलखुश नाम का व्यक्ति 2450 रूपए का रेमडेसिवर इंजेक्शन बोगस ग्राहक को 25000 हजार रूपए में बेचता पाया गया है। जिसके कब्जे से मौके पर एक रेमडेसिवर इंजेक्शन बरामद किया गया। आरोपी से कालाबाजारी में शामिल गिरोह के संबंध में पूछताछ-अनुसंधान करने पर गिरोह में लिप्त अन्य सदस्य बलबीर, पुष्पेंन्द्र व गोपाल से 4 और रेमडेसिवर इंजेक्शन बरामद किये गये है। गिरोह में संलिप्त अन्य एक आरोपी मौके से फरार हो गया है जिसकी तलाश जारी है।

इंजेक्शनों को स्टोर कर 25 से 30 हजार में बेच रहे थे

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि उक्त रेमडेसिवर इंजेक्शन मेडिकल स्टोर पर 2500 से 3600 के बीच में मिलते है परन्तु हमने पहले से ही इंजेक्शनों को स्टोर करना शुरू कर दिया था और जरूरतमंद लोगों को उक्त रेमडेसिवर इंजेक्शन 25 से 30 हजार रूपए के बीच में बेच रहे थे। उक्त गिरोह में किसी मेडिकल स्टॉफ की संलिप्तता व गिरोह में शामिल अन्य आरोपीगण के संबंध में अनुसंधान जारी है।

गिरफ्तार आरोपियों में दो नर्सिंग स्टाफ

भरतपुर के वैर निवासी बलबीर सिंह 25 पुत्र प्रकाशचन्द, पूर्व में अस्पतालों में नर्सिंग स्टॉफ का काम कर चुका है। वर्तमान में घरों, अस्पतालों में नर्सिंग स्टॉफ उपलब्ध करवाता है।

हिंडौन सिटी करौली हाल मानसरोवर निवासी पुष्पेन्द्र जैतवाल 32 पुत्र पवन कुमार जैतवाल, लोगों की वॉटसअप पर डिमाण्ड प्राप्त कर मुल्जिम बलबीर के जरिए कमिशन बेस पर उक्त इंजेक्शन कालाबाजारी करवाता है।

टोंक निवासी दिलखुश गुर्जर 21 पुत्र श्योजीराम गुर्जर, कालाबाजारी में केरियर का काम करता है।

भरतपुर हाल मानसरोवर जयपुर निवासी गोपाल चौधरी पुत्र हरीचन्द वर्तमान में सीके बिरला अस्पताल में नर्सिंग स्टॉफ है। कालाबाजारी में केरियर का काम करता है।

Tags: 4-arrests-for-remdesivir-black-marketing-in-jaipurremdesivir black marketing in jaipurremdesivir injection

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .