उदयपुर,(ARLive news)। जिले के सेमारी थाना क्षेत्र के सदकडी बस स्टेण्ड के पास सोमवार सुबह खदान से पत्थर लेकर ट्रेक्टर ढलान से उतर रहा था, कि अचानक मिटटी ढहने से ट्रेक्टर ट्रोली के साथ पलट गया। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि मृतक का पिता और भाई घायल हैं।
पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह बजे हाजाराम अपने दोनों पुत्र जगदीश व कमलेश के साथ धनकावाडा से पैदल-पैदल मजदूरी करने सेमारी जा रहे थे। सदकडी बस स्टेण्ड के पास खदान पत्थर के पास पहुंचे कि इतने में खदान से पत्थर लेकर ट्रेक्टर ढलान से उतर रहा था। उसी वक्त अचानक मिट्टी ढहने से ट्रेक्टर मय ट्रॉली पलट गई। मिट्टी व पत्थर गिरने से धनकावाडा पीपलाफला निवासी जगदीश 22 साल की गंभीर चोट लगने से मौके पर मौत हो गई । मृतक का पिता हाजाराम और भाई कमलेश घायल हो गए। हाजाराम की हालत गंभीर बनी हुई है।


