अजमेर,(ARLive news)। राजस्थान के अजमेर में होने वाली सेना भर्ती रैली के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। आवेदक 27 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। सेना भर्ती रैली 11 जुलाई से 2 अगस्त 2021 तक अजमेर में कायड विश्राम स्थली में होगी।
इस सेना भर्ती रैली में अजमेर, बारां, बून्दी, चितौड़गढ, भीलवाड़ा, झालावाड़, कोटा और राजसमंद पर कर सकते हैं।। ऑनलाइन पंजीकरण 14 मई 2021 से 27 जून 2021 तक भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाईट http://www.joinindianarmy.nic.in पर कर सकते हैं।
लेफ्टिनेंट कर्नल अमिताभ शर्मा ने बताया कि सभी अभ्यर्थी रैली अधिसुचना को ध्यान मे रखकर ही अपना पंजीकरण करें। जिसका भी आवेदन ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नही होगा, उसको भर्ती मे शामिल होने कि अनुमति नही दी जाएगी ।
इन पदों के लिए कर सकते हैं आवेदन
सैनिक (सामान्य ड्यूटी), सैनिक टैक्निकल, सैनिक ट्रेडस्मैन (10वीं और 8 वीं) पदों के अतिरिक्त सैनिक क्लर्क/एस के टी, सैनिक एन ए / एन ए वैट और सिपाही फार्मा के लिये राजस्थान के सभी अभ्यर्थी आवेदन कर सकते है (सिवाय अजमेर, बारां, बून्दी, चितौड़गढ, भीलवाड़ा, झालावाड़, कोटा और राजसमंद)।

