सकल जैन समाज ने बढ़ाया मानवीयता की ओर हाथ
उदयपुर,(ARLive news)। सकल जैन समाज की अग्रणी संस्था भारतीय जैन संगठन की ओर से माछला मगरा स्थित सामुदायिक भवन में ऑक्सीजन बैंक शुरू हो चुका है। बीजेएस प्रदेशाध्यक्ष राजकुमार फत्तावत ने बताया कि शुक्रवार को राज्य के अलग-अलग संभागों में ऑक्सीजन बैंक स्थापित किए गए। फत्तावत ने कहा कि इन कंसन्ट्रेटर को कोरोना संक्रमित मरीजों के ऑक्सीजन लेवल कम होने पर पांच दिनों के लिए घर पर निःशुल्क दिया जाएगा।
इस तरह होगी निःशुल्क बुकिंग
कार्यक्रम दौरान बीजेएस उदयपुर के अध्यक्ष दिनेश कोठारी ने बताया कि उदयपुर ऑक्सीजन बैंक का कोऑर्डिनेटर दीपक सिंघवी 9414156208 और अरुण मेहता 9414168043 को मनोनीत किया है। जिनसे संपर्क कर जरूरतमंद ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर की निःशुल्क बुकिंग करा सकेंगे।
परशुराम जयंती पर दिये ऑक्सीजन के 28 सिलेंडर

उदयपुर सामाजिक संगठन युवाब्रह्म शक्ति मेवाड़ ने भी परशुराम जयंती के उपलक्ष में शुक्रवार को कुल 28 सिलेंडर भेंट किए हैं। युवाब्रह्म शक्ति संगठन के उपाध्यक्ष संजय दशोत्तर ने बताया कि संगठन द्वारा शुक्रवार को उदयपुर में 10, राजसमंद में 11 एवं नाथद्वारा में 7 ऑक्सीजन सिलेंडर भेंट किए गए हैं। संगठन सदस्यों ने आज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश को 10 ऑक्सीजन सिलेंडर भेंट किए और भविष्य में भी जरूरत होने पर अपनी तरफ से मदद का विश्वास दिलाया।


