जयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में आज गुरूवार को 15867 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है, वहीं 159 संक्रमितों की मौत हो गयी। राज्य में 12929 संक्रमित ठीक हुए हैं। एक्टिव केस 2 लाख 11 हजार 889 हो गए हैं। राज्य में आज 72470 लोगों के टेस्ट हुए हैं, जिसमें 15867 संक्रमित मिले हैं।
राज्य में आज 7 जिले ऐसे हैं, जहां एक दिन मरने वालों की संख्या 10 या इससे अधिक रही हो। सर्वाधिक जयपुर में 47, जोधपुर में 15, बीकानेर में 13, उदयपुर में 12, सीकर में 11, अलवर में 10 और झालावाड़ में 10 संक्रमितों की मौत हुई है। 15867 संक्रमितों में सर्वाधिक जयपुर में आज 4099, जोधपुर में 1047, उदयपुर में 997, अलवर में 771, कोटा में 740 संक्रमित मिले हैं।
उदयपुर में एक्टिव केस 11019
उदयपुर में आज 3572 लोगों की कोरोना जांच में 997 संक्रमित पाए गए हैं। इसमें 623 शहरी क्षेत्र और 374 ग्रामीण क्षेत्र से हैं। इसमें 48 कोरोना वाॅरियर्स भी संक्रमित हुए हैं। उदयपु में आज 82 लोग ठीक हुए हैं। एक्टिव केस 11019 हो गए हैं।



