AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

कोरोना का UK स्ट्रेन राजस्थान में फैला रहा संक्रमण, गांव-गांव में तेजी से बढ़ रहे कोरोना केस: जीनोम सिक्वेंसिंग रिपोर्ट में हुआ खुलासा

arln-admin by arln-admin
May 12, 2021
Reading Time: 1 min read
corona UK Strain found in rajasthan covid UK Strain spreading in villages


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में कोरोना के UK (यूनाईटेड किंगडम) स्ट्रेन के कारण ही शहरे से लेकर गांव-गांव में तेजी से कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। यह खुलासा जीनोम सिक्वेंसिंग रिपोर्ट में हुआ है। स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने बताया कि राजस्थान में फैल रहे संक्रमण की जीनोम सिक्वेंसिंग जांच के लिए हमने सैंपल भेजा था। जीनोम सिक्वेंसिंग रिपोर्ट दो दिन पहले ही प्राप्त हुई है, जिसमें पता चला है कि राजस्थान में UK स्ट्रेन फैल रहा है।

चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने बताया कि जीनोम सिक्वेंसिंग की सुविधा पूरे देश में मात्र 10 जगह है। सभी राज्य इन जगहों पर ही जांच के लिए सैंपल भेजते हैं। राजस्थान में फैल रहे संक्रमण के कोरोना स्ट्रेन का पता करने हमने भी सैंपल भेजे थे। दो दिन पहले ही हमे रिपोर्ट प्राप्त हुई है, जिसमें राजस्थान में यूके स्ट्रेन होने का पता चला है।

एक महीने में एक्टिव केस 21 हजार से बढ़कर 2 लाख पार हो गए

राजस्थान में अप्रेल महीने में कोरोना संक्रमण तेजी से फैला है। अप्रेल के पहले सप्ताह में एक्टिव केस की संख्या करीब 21000 थी, लेकिन इसके बाद प्रतिदिन आने वाले संक्रमितों की संख्या अचानक बढ़ी और एक महीने में एक्टिव केस की संख्या 2 लाख से अधिक हो गयी है। यही हालात रहे तो अगले महीने तक संक्रमितों की संख्या दोगुना होने का अंदेशा है।

जयपुर के SMS मेडिकल कॉलेज में होगी जीनोम सिक्वेंसिंग जांच

राजस्थान फैल रहे संक्रमण में कोरोना स्ट्रेन की जांच के लिए जयपुर के SMS मेडिकल काॅलेज में जीनोम सिक्वेंसिंग शुरू किया जाएगा। इस संबंध में राज्य सरकार ने भी निर्देश जारी कर दिए हैं।

चिकित्सा मंत्री ने बताया कि समय पर स्ट्रेन का पता चलने से उपचार के पैटर्न में बदलाव कर ज्यादा से ज्यादा मरीजों को बचाया जा सकता है। अभी देश में सिर्फ 10 जगह जीनोम सिक्वेंसिंग होती है, वहां देशभर से सैंपल पहुंचते हैं, पेंडेंसी बहुत ज्यादा होने से समय पर रिपोर्ट नहीं मिल पाती। दो दिन पहले हमें जो रिपोर्ट मिली है, उसका सैंपल हमने काफी दिन पहले भेज दिया था। राजस्थान में UK स्ट्रेन होने की रिपोर्ट काफी देर से मिली। इसलिए जीनोम सिक्वेंसिंग राजस्थान के SMS मेडिकल काॅलेज में शुरू करने का निर्णय लिया गया है।

Tags: corona UK Strain found in rajasthanhealth minister raghu sharmarajasthan corona latest newsrajasthan corona strain newsUK Strain of covid spreading in rajasthanUK Strain spreading in villages rajasthan

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .