AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

रूस से 650 ऑक्सीजन कॉन्संट्रेटर जयपुर पहुंचे, राज्य ने तीन फर्म को 5800 ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर का ऑर्डर दिया

arln-admin by arln-admin
May 11, 2021
Reading Time: 1 min read
rajasthan import oxygen concentrator from russia


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में ऑक्सीजन और वेंटिलेटर की कमी से जूझ रहे मरीजों के लिए आज थोड़ी राहत भरी खबर है। राज्य सरकार द्वारा रूस को दिए गए ऑक्सीजन कॉन्सेन्ट्रेटर के ऑर्डर में से 650 ऑक्सीजन कॉन्सेन्ट्रेटर मंगलवार को जयपुर पहुंच गए है। इनके अलावा केन्द्र सरकार ने राज्य को 125 नए वेंटिलेटर और 150 बी टाइप ऑक्सीजन सिलेंडर भी भिजवाए हैं।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सचिव सिद्धार्थ महाजन ने बताया कि राज्य सरकार ने रूस को 1250 ऑक्सीजन कॉन्सेन्ट्रेटर का ऑर्डर दिया है, जिसमें से 650 ऑक्सीजन कॉन्सेन्ट्रेटर की खेप आज यहां पहुंची गई है। राजस्थान मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन (RMSC) के एमडी आलोक रंजन और वित्त विभाग की संयुक्त सचिव टीना डाबी ने इन सभी उपकरणों को जयपुर में रिसीव किया। महाजन ने बताया कि इससे पहले 100 ऑक्सीजन कॉन्सेन्ट्रेटर की खेप जयपुर आ चुकी है।

5800 ऑक्सीजन कॉन्सेन्ट्रेटर का ऑर्डर किया

मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन के एमडी आलोक रंजन ने बताया कि ऑक्सीजन की तेजी से बढ़ती मांग को देखते हुए ऑक्सीजन कॉन्सेन्ट्रेटर की खरीद का निर्णय किया था। इसके लिए ग्लोबल EOA व खुली निविदा आमंत्रित की थी। इनमें से कॉम्पिटिटिव नेगोशिएशन प्रक्रिया में चार फर्म शामिल हुई। इसमें से तीन योग्य फर्म को 5 हजार 800 ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर के लिए वर्क ऑर्डर जारी किया है। उन्होंने बताया कि इन ऑक्सीजन कॉन्सेन्ट्रेटर राज्य के अलग-अलग जिलों में भिजवाया जाएगा।

केन्द्र सरकार 310 मीट्रिक टन ऑक्सीजन दे रही रही है

केन्द्र सरकार द्वारा राज्य का ऑक्सीजन कोटा बढ़ाने के बाद अब केन्द्र सरकार की ओर से राज्य को 310 मीट्रिक टन ऑक्सीजन दी जा रही है। राजस्थान को अब सूरत के हजीरा स्थित ऑक्सीजन प्लांट से 40 मीट्रिक टन ऑक्सीजन और मिलनी शुरू हो गई है। जबकि राज्य में अलग-अलग एजेंसियों की ओर से 125 मीट्रिक टन का उत्पादन किया जा रहा है।

Tags: oxygen concentratoroxygen supply in rajasthanrajasthan import oxygen concentrator from russiarajasthan news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .