जयपुर,(ARLive news)। राजस्थान सरकार ने निजी अस्पतालों में प्लाज्मा थैरेपी की अधिकतम दर 10 हजार रुपए तय कर दी है। अभी तक इस थैरेपी 16500 रुपए लिए जाते थे। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख शासन सचिव ने आदेश जारी किया। निजी अस्पतालों में बड़ी संख्या में गंभीर मरीजों का प्लाजा थैरेपी से इलाज किया जा रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने यह निर्णय किया है।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख शासन सचिव अखिल अरोरा ने आदेश जारी किया कि 3 सितम्बर को जारी अधिसूचना के मद दवाएं, जिनकी दर पैकेज में सम्मिलित नहीं है, के बिंदु 4 में प्रदेश के निजी अस्पतालों में कोविड-19 के उपचार हेतु प्लाज्मा थैरेपी 200एमएल की अधिकतम दर 16500 रुपए को आंशिक संशोधित करते हुए नई दर 10 हजार रुपए निर्धारित की जाती है।


