AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

सिक्योर मीटर के सहयेाग से अनंता हाॅस्पिटल में लगा ऑक्सीजन प्लान्ट

arln-admin by arln-admin
May 11, 2021
Reading Time: 1 min read
oxygen generation plant established in ananta hospital with the help of secure meter


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्लान्ट प्रतिदिन 35-40 ऑक्सीजन सिलेण्डर का उत्पादन करेगा

राजसमंद,(ARLive news)। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच राहतभरी खबर है कि एमबी हाॅस्पिटल, ईएसआईसी हाॅस्पिटल, राजसमंद के अनंता हाॅस्पिटल सहित संभाग के 5 अस्पतालों में सिक्योर मीटर के सहयोग से ऑक्सीजन प्लांट लगने शुरू हो गए हैं।

इसी के तहत आज मंगलवार को मेडिकल काॅलेज अनन्ता इंस्ट्यिूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एण्ड रिसर्च सेन्टर में सिक्योर मीटर के सहयोग से ऑक्सीजन प्लान्ट लगाया गया। जिसका राजसमंद कलक्टर अरविंद पोसवाल ने उद्घाटन किया।

अनंता हाॅस्पिटल रजिस्ट्रार डाॅ. नितिन शर्मा ने बताया कि हम सिक्योर मीटर के आभारी है जिनके सहयोग से उक्त प्लान्ट को लगवाया गया है। इस प्लांट से 35 से 40 ऑक्सीजन सिलेंडर प्रतिदिन की क्षमता से उत्पादन होगा। जिसका उत्पादन आज से ही शुरू हो गया है। इससे काफी हद तक ऑक्सीजन की किल्लत दूर होगी। आगे भी प्रयास किये जा रहे है कि अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी ना आ पाए और मरीजों को कहीं ओर न भेजना पड़े।

सिक्योर मीटर के एमडी सुकेत सिंघल ने बताया कि सिक्योर मीटर हमेशा से ही सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहा है, अनन्ता अस्पताल के अलावा संभाग में उदयपुर के एमबी हाॅस्पिटल, ईएसआईसी हाॅस्पिटल, भीलवाड़ा और बांसवाड़ा के सरकारी अस्पताल में भी ऐसे ही प्लांट लगाए जा रहे हैं।

इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष नारायणसिंह राव, डाॅ. भगवान विश्नोई, एसडीएम अभिषेक गोयल, मंदिर मण्डल के कार्यकारी अधिकारी जितेन्द्र ओझा, देलवाड़ा तहसीलदार हुकुम कंवर सहित अन्य उपस्थित थे।

Tags: ananta hospitaloxygen generation plantoxygen generation plant in ananta hospitalrajsamandsecure meter

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .