उदयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में आज शनिवार को 79431 लोगों के कोरोना टेस्ट में 17987 संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 17667 लोग संक्रमण से ठीक भी हुए हैं। राज्य में बाज 160 लोगों ने दम तोड़ दिया।
आज सर्वाधिक जयपुर में 4202, जोधपुर में 1852 और उदयपुर में 1032 कोरोना पाॅजिटिव मिले हैं। वहीं जयपुर में 53, जोधपुर में 19, उदयपुर में 16, बीकाने में 10 और सीकर में 10 संक्रमितों की कोरोना से मौत हो गयी है। राज्य में एक्टिव केस की संख्या 1 लाख 99 हजार 307 है।
उदयपुर में आज 1523 संक्रमित ठीक हुए
उदयपुर जिले में आज 4524 लोगों की कोरोना जांच हुई, इसमें 1032 लोग संक्रमित पाए गए हैं। राहत की बात है कि जिले में आज 1523 लोग ठीक भी हुए हैं। उदयपुर में 8101 एक्टिव केस हैं। इनमें 6791 होम आईसोलेषन में हैं। आज उदयपुर में 16 संक्रमितों की मौत हुई है।



