AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

बंगाल में चुनावी रैलियों का भीड़तंत्र हारा, लोकतंत्र जीता : 200 का आंकड़ा पार कर TMC की जीत की हैट्रिक

arln-admin by arln-admin
May 2, 2021
Reading Time: 1 min read
mamata-banerjee


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोलकाता,(ARLive news)। पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस (TMC) निर्णायक जीत हासिल कर चुकी है और परिणाम से पहले 200 से अधिक सीट का दावा करने वाली भाजपा 76 सीटों पर ही सिमट कर रह गयी है। ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस 214 सीटें जीतकर 2016 के हुए चुनाव से भी आगे निकल गयी है। ममता दीदी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस की यह हैट्रिक जीत है। 2016 में तृणमूल कांग्रेस ने 211 और 2011 में 184 सीटें जीत कर सरकार बनाई थी।

राज्य में तृणमूल कांग्रेस के जीत के बाद ममता बनर्जी ने कहा कि यह बंगाल की जीत है, यह बंगाल की जनता ही कर सकती है। अब कोरोना संक्रमण को रोकना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी।

नंदीग्राम सीट के चुनाव परिणाम प्रक्रियारत

हालां कि अब सभी की निगाहें हाॅट सीट नंदीग्राम पर टिकी हुई हैं। नंदीग्राम से ममता बनर्जी चुनाव लड़ रही थीं और उनके सामने भाजपा ने ममता के ही पुराने साथी रहे शुभेंदु अधिकारी को तृणमूल कांग्रेस से तोड़कर भाजपा में शामिल कर टिकट दिया था।

इस सीट पर सस्पेंस इसलिए भी बरकरार है, क्यों कि पूरे दिन कभी ममता बनर्जी मतों की गिनती में आगे निकलती दिखीं तो कभी शुभेंदु अधिकारी। रात 9.30 बजे तक निर्वाचन आयोग ने अपनी वेबसाइट पर इस बात की अधिकारिक घोषणा नहीं की थी कि नंदीग्राम सीट पर विजय शुवेंदु अधिकारी की हुई है या ममता बनर्जी की।

हालां कि निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर बताया जा रहा है कि ममता बनर्जी को 98923 वोट मिले हैं, वहीं शुभेंदु अधिकारी को 94824 वोट मिले हैं। हालां कि वेबसाइट पर विनिंग कैंडीडेट में सुवेंदु अधिकारी का नाम लिखा है, लेकिन निर्वाचन आयोग ने इस सीट के चुनाव परिणाम की औपचारिक घोषणा नहीं की है और इसे प्रक्रियारत ही बताया जा रहा है।

Tags: bjpmamata banerjeeTMCwest bengal assembly election 2021 resultswest bengal election results

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .